पंजाब6अक्टूबर25*युवक को मौत के घाट उतारने के मामले में छठा आरोपी अवतार सिंह उर्फ तारी गिरफ्तार, जेल भेजा
अबोहर, 06 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): नगर थाना अबोहर के प्रभारी परमजीत कुमार, चौकी सीडफार्म के प्रभारी राजवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने युवक को मौत के घाट उतारने के आरोप में 6वें आरोपी अवतार सिंह उर्फ तारी पुत्र रणजीत सिंह वासी पक्का सीडफार्म को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी अनुसार मृतक के पिता गुरजीत सिंह के बयानों पर नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 54, 14.3.25 धारा 302, 301 व अन्य धाराओं में उसके बेटे अरमान सिंह को मौत के घाट उतारने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसके पिता का आरोप था कि उनका बेटा इनके साथ नशा करने का आदि था जिसे टीका लगाकर बेहोश कर दिया और नहर में फेंक दिया था। जिससे अरमान की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को पहले काबू कर लिया था अब 6वें आरोपी को काबू किया है।
फोटो : 1 पुलिस पार्टी व आरोपी।
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*