पंजाब31जनवरी25*10 किलो चूरा पोस्त सहित कैंटर चालक विद्या सागर गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 31 जनवरी (शर्मा/ सोनू): : फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी रणजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ गुमजाल के निकट नाकाबंदी कर रखी थी कि राजस्थान की ओर से आ रहे एक ट्रक की शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उसमें से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान विद्या सागर वासी गुरू कृपा कालोनी के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायाधीश चेतन शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो:4, जानकारी देते थाना प्रभारी।

More Stories
सुल्तानपुर10अगस्त26**सियासत में फिर गरमाया संग्राम *ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने प्रेस वार्ता कर खोला मोर्चा*
हाथरस10अगस्त26*बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद फायर अंदाज में भाजपा को रगड़ते हुए नजर आए
अलीगढ़10अगस्त26*अलीगढ़ में एक कांवड़िया बहुत खतरनाक दंडौती कांवड़ लेकर पहुंचा है.*