पंजाब29मार्च*नाबालिग लडक़ी को बहला फुसला कर ले जाने वाला लक्खा सिंह काबू, जेल भेजा
अबोहर, 29 मार्च (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई विश£ेष कुमार, एएसआई भूपिंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल ने नाबालिग लडक़ी को भगाने वाले आरोपी लक्खा सिंह पुत्र रोशन लाल वासी पंजपीर नगर गली नं. 10 को काबू किया। आरोपी को न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये जबकि लडक़ी के अदालत में 164 के बयान करवाए गए। अदालत ने लडक़ी को परिजनों के हवाले किया। नगर थाना 2 की पुलिस ने लडक़ी के परिजनों के बयानों पर उनकी नाबालिग लडक़ी को भगाने के आरोपी में मुकदमा नं. 32, 28.3.2023 भांदस की धारा 363, 366ए के तहत लक्खा सिंह पुत्र रोशन लाल वासी पंजपीर नगर गली नं. 10 के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
उत्तराखंड १५ फरवरी २६ * २२ अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपट
लखनऊ १५ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.
लखनऊ15 फरवरी 26*हुजन समाज पार्टी की सरकार में कद्दावर मंत्री रहे Naseemuddin Siddiqui ने आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।