अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता
पंजाब29नवम्बर2022*अबोहर-कंधवाला रोड पर सीवरेज विभाग द्वारा खोदे गए खड्डे बन रहे हादसों का कारण
खड्डों से वाहनों को पहुंच रहा भारी नुक्सान : राजू चराया
अबोहर, 29 नवंबर (शर्मा/सोनू): अबोहर कंधवाला रोड पर नहर के निकट कालोनी वालियों ने सीवरेज का कनेक्शन लिए थे। सीवरेज विभाग ने लापरवाही दिखाते हुए अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता वाली कहावत सच करते हुए कालोनियों को कनैक्शन तो दे दिया लेकिन खड्डों को भरने की जहमत नहीं उठाई। इन खड्डों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन सीवरेज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से इससे तब तक कोई फर्क नहीं पड़ता जबतक बड़ा हादसा न हो जाये और किसी की जान न चली जाए। नरसेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया ने सीवरेज बोर्ड के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इन खड्डों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये व लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की जाये।
फोटो:4, अबोहर-कंधवाला रोड सीवरेज विभाग द्वारा खोदे गए
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नैनीताल30अप्रैल26*प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर चल रहा सदस्यता अभियान की प्रक्रिया अंतिम दौर
लखनऊ30अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ30अप्रैल26*यूपी का बदला का मौसम,आंधी-बारिश से खुशनुमा हुई सुबह,