पंजाब29अप्रैल*चोरी के मोटरसाईकिल सहित चोर काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 29 अप्रैल (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई सतपाल, हैडकांस्टेबल कुलदीप टी प्वाईंट गोबिंदगढ़ की तरफ जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि सुनील कुमार उर्फ सन्नी पुत्र ताराचंद वासी मुलियांवाली जो चोरी के मोटरसाईकिल बेचने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर उसे काबू किया और उससे कुछ सामान बरामद किया। नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं. 72, 28.04.23 भांदस की धारा 379, 411 आईपीसी के तहत सुनील कुमार उर्फ सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उसे पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:3, आरोपी, बरामद मोटरसाईकिल व पुलिस पार्टी (फाईल फोटो)
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मिर्ज़ापुर 22 मार्च 26*दवा विक्रेता समिति द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया
मथुरा 22 मार्च 26* फरसा वाले बाबा की दुर्घटना मे पुलिस व गो-रक्षको पर फायरिंग, पथराव व तोड़फोड़ करने वाले 15 विधर्मी अभियुक्तगण गिरफ्तार ।*
लखनऊ 22 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….