पंजाब28अप्रैल*88 हजार नशीली गोली दो आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
रिमांड के दौरान मिली जानकारी के आधार पर दो आरोपियों के नाम शामिल किया है।
अबोहर, 28 अप्रैल (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल ने बताया कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संंबंध रखता हो। उन्होंने बताया कि 88 हजार नशीली गोलियों सहित पकड़े गए दो आरोपियों सुखचैन सिंह पुत्र कुलवीर सिंह वासी आजमवाला व लवप्रीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह वासी महिमूल खाने के बाहमे वाला अमीर खास को 5 दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ के आधार पर करण सिंह पुत्र चनन सिंह वासी सुखेरा बोदला व संजय कुमार पुत्र जेतराम वासी फिरोधी जिला जोधपुर राजस्थान का नाम इस मामले में शामिल किया गया है। जल्द ही दोनों को काबू किया जायेगा।
मिली जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर के प्रभारी संजीव तरमाला, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी मनजीत सिंह, एएसआई बघेल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त गांव कल्लरखेड़ा की तरफ जा रही थी कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि सुखचैन सिंह पुत्र कुलवीर सिंह वासी आजमवाला व लवप्रीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह वासी महिमूल खाने के बाहमे वाला अमीर खास जो राजस्थान से नशीली गोलियां लाकर बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को कार सहित काबू किया। दोनों से 88000 नशीली गोलियां बरामद हुई। दोनों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया था।
फोटो : 1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मिर्ज़ापुर22फ़रवरी26*इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर विंध्या द्वारा डीसी विजिट का गरिमामय आयोजन संपन्न
मिर्ज़ापुर 22फ़रवरी26*ई रिक्शा चालकों को जागरूक किया गया और गिफ्ट दिया गया
मिर्ज़ापुर 22 फ़रवरी 26*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का किया गया भव्य आयोजन