पंजाब28अक्टूबर*ताऊ को मौत के घाट उतारने की कोशिश करने वाले के खिलाफ कार्यवाई की जाये : देवी लाल
अबोहर, 28 अक्तूबर (शर्मा): सिविल अस्पताल में दाखिल ढाबा कोकरियां निवासी देवी लाल पुत्र मनोहर लाल, राजिंद्र कुमार पुत्र मोहन लाल, मोहन लाल ने बताया कि उसके ताऊ बहादर राम को मौत के घाट उतारने की कोशिश करने वाले महेंद्र कुमार पुत्र पृथ्वी राज, पृथ्वीराज पुत्र धनराज, बलवंत पुत्र धनराज के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने की मांग की है। देवी लाल ने बताया कि उसका ताऊ बहादुरराम की उम्र करीब 70 साल है। उसके हिस्से में करीब 6 किल्ला जमीन आती है। बहादुर राम की मां हमारे पास रहती है। ताऊ बहादुरराम व उसकी मां की देखभाल हमारा परिवार कर रहा है। महेंद्र कुमार ने आज अपने कापा लेकर बहादुरराम को मौत के घाट उतारने की कोशिश करने लगा। मैंने बचाव किया तो उसने मुझ पर हमला बोल दिया। इतने में बलवंत राम व पृथ्वीराम भी आये गये। जिससे देवी लाल, राजिंद्र कुमार व मनोहर लाल घायल हो गये। ताऊ बहादुर राम भी घायल हो गये। उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। देवी लाल ने मांग की है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया जाये। मेरे परिवार व ताऊ बहादर राम को किसी भी समय मौत के घाट उतारा जा सकता है। कड़ी कार्यवाई की मांग की है।
फोटो:10 उपचाराधीन घायल
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak