पंजाब28अक्टूबर*ईरादा कत्ल का आरोपी सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 28 अक्तूबर (शर्मा): डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह, सदर थाना के प्रभारी कुलविंद्र सिंह व एएसआई राजविंद्र सिंह ने जगदीश कुमार पर गोली चलाकर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश करने वाले आरोपी विजय कुमार पुत्र प्रेमचंद वासीढाणी मोहननगर रामगढ़ को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस ने जगदीश कुमार पुत्र सोना राम वासी ढाणी मोहन नगर रामगढ़ के बयानों के आधार पर उसपर कातिलाना हमला करने के मामले में मुकदमा नं. 89, 23.09.2021 भांदस की धारा 307, 323, 25, 54, 59 आम्र्स एक्ट के तहत विजय कुमार पुत्र प्रेमचंद वासी ढाणी मोहनननगर रामगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 22.09.21 को जगदीश कुमार अपने खेत में गेड़ा मारने गया था जहां पर राजरानी उर्फ रजनी पत्नी गुरनाम चंद के साथ देख लिया। जिसके चलते जगदीश कुमार पर विजय कुमार ने फायरिंग की। इतने में मौके पर सतनाम से भी मारपीट की। जगदीश कुमार को फायर लगने से घायल हो गया उसे फरीदकोट रैफर किया गया। इस मामले में विजय कुमार को काबू किया गया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR