पंजाब27फरवरी*पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले पति को जेल भेजा
अबोहर, 27 फरवरी (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार व एएसआई लालचंद ने दहेज के लिए विवाहिता को मौत के घाट उतारने वाले पति सतपाल उर्फ सोनू पुत्र कृष्ण लाल वासी ढाणी सफी पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस को दिये बयानों में मंगाराम पुत्र हेतराम वासी खाटवां के बयानों पर उसकी बेटी अनुसुईया को दहेज के लिए मौत के घाट उतारने के आरोप में मुकदमा नं.33, 23.2.2023 भांदस की धारा 304बी के तहत मामला दर्ज किया है। लडक़ी का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले किया गया। लडक़ी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी अनुसुईया की शादी ढाणी सफी निवासी सतपाल उर्फ सोनू के साथ 6-7 महीने पहले हुई थी। शादी के बाद उसका पति मोटरसाईकिल की डिमांड करने लगा। मांग पूरी न होने के कारण उसके पति ने अनुसुईया को मौत के घाट उतार दिया था।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*