पंजाब27जुलाई*डीएसपी रेलवे जतिंद्र सिंह ने पुलिस कर्मचारियों के साथ मीटिंग की
अबोहर, 26 जुलाई (शर्मा/सोनू): : पंजाब पुलिस के डीजेपी गौरव यादव व रेलवे एडीजेपी एमएफ फारूखी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशनों पर सुुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने व चैकिंग अभियान तेज करने के निर्देश दिये हैं ताकि गड़बड़ी न हो। जिसके तहत डीएसपी रेलवे जतिंद्र सिंह बावा ने अबोहर रेलवे पुलिस कर्मचारियों संग मीटिंग कर चैकिंग तेज करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए ट्रेनों व यात्रियों पर नजर रखी जाये। उन्होंने कहा कि राजस्थान की ओर से आने वाली गाडिय़ों की विशेषतौर पर चैकिंग की जाये ताकि नशा तस्करों नशा तस्करी न कर सके। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा। इस अवसर पर थाना प्रभारी कस्तूर लाल, एएसआई भूपिंद्र सिंह, वधावा सिंह, भजन लाल, कुलवंत सिंह, दयाराम, सुरिंद्र सिंह, लेडीज कांस्टेबल ऊषा रानी उपस्थित थे।
फोटो:8 मीटिंग करते डीएसपी व उपस्थित कर्मचारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जालौन29अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उरई से बड़ी खबरें इस वक्त:
पूर्णिया बिहार 29 अप्रैल26 बैंकों पर पुलिस का पहरा: SP के आदेश पर जिलेभर में चेकिंग*
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!