पंजाब27अप्रैल*विवाहिता को दहेज के लिए मौत के घाट उतारने वाले पति, सास-ससुर गिरफ्तार
अबोहर, 27 अप्रैल (शर्मा): डीएसपी फाजिल्का सुबेग सिंह, थाना बोदीवाला के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि नवविवाहिता को दहेज के लिए मौत के घाट उतारने के आरोप में पति विजय कुमार, ससुर सोहन लाल व सास मनी देवी वासी डंगरखेड़ा को काबू करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में चौथा आरोपी लालचंद अभी फरार बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया जहां से तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। चौथे आरोपी को काबू करने के लिए छापेमारी जारी है। मामले की जांच जारी है।
गौरतलब है कि थाना खुईखेड़ा बोदीवाला के प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई अंग्रेज सिंह ने मृतका ममता रानी के भाई संजय कुमार पुत्र रामप्रताप वासी निहालखेड़ा के बयानों के आधार पर उसकी बहन को दहेज के लिए तंग परेशान करने व मौत के घाट उतारने के मामले में मुकदमा नं. 24, 25.04.23 भांदस की धारा304बी, 498ए, 201 के तहत पति विजय कुमार पुत्र मोहन लाल, ससुर मोहन लाल पुत्र रतिराम, सास मनी देवी पत्नी मोहन लाल व लालचंद पुत्र हनुमानदास वासी डंगरखेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:2, आरोपी पति, सास व ससुर
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी9मई26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का किया शिलान्यास*
कौशाम्बी9मई26*संगम हीरो बाइक एजेंसी में लगी आग,मची अफरा-तफरी लाखों का जला सामान*
लखनऊ9मई26*होर्डिंग लगवा रहे भाजपा नेता को गोली मारी गई, आरोपी हिरासत में*