पंजाब27अप्रैल*नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी काबू, लड़की बरामद
अबोहर, 27 अप्रैल (शर्मा): थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार, सीतो चौकी के प्रभारी दविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग लड़की कंवलदीप कौर को शादी का झांसा देकर भगाने वाले राम सिंह पुत्र बलजिंद्र सिंह वासी मॉडल टाऊन, माधो सिधाना जिला सिरसा हरियाणा को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों को आज न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया जायेगा। लड़की के 164 के बयान करवाये जायेंगे। मेडीकल रिपोर्ट आने के बाद धारा में बढ़ौतरी की जायेगी।
थाना बहाववाला पुलिस ने लड़की के पति वेद पुत्र फूला राम के बयानों के आधार पर उसकी नाबालिग लड़की कंंवलदीप कौर को 22-23 की रात को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा नं. 36, 24.04.22 भांदस की धारा 366, 363 आईपीसी के तहत रामसिंह पुत्र बलविंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। चौकी सीतो के प्रभारी दविंद्र सिंह व लेडी कांस्टेबल ने दोनों को काबू किया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व बरामद प्रेमी जोड़ा।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR
रीवा24अगस्त26*अमहिया पुलिस का शिकंजा: अस्पताल और मैरिज गार्डन से बाइक उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*
लखनऊ24अगस्त26*योगी सरकार ने पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई यूपी सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा*