पंजाब27अप्रैल*नगर निगम अबोहर के कमीश्नर का अतिरिक्त कार्यभार संभाला एसडीएम अमित गुप्ता ने
अबोहर, 27 अप्रैल (शर्मा): नगर निगम अबोहर के कमीशनर अभिजीत कपलिश के यहां से तबादले के बाद जिला उपायुक्त फाजिल्का डा. हिमांशु अग्रवाल ने कल देर सायं एसडीएम अबोहर अमित गुप्ता को नगर निगम अबोहर के कमीशनर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपने का निर्देश जारी किया। आज बुधवार दोपहर एसडीएम अमित गुप्ता ने तहसील परिसर में स्थित अपने कार्यालय में ही निगम कमीशनर का अतिरिक्त कार्यभार सम्भाला। इस अवसर पर नगर निगम के सुप्रिंटैंडिंग इंजीनियर सन्दीप गुप्ता, एक्स.ई.एन. दिनेश शर्मा, सुप्रिंसटैंडेंट विक्रम धूडिय़ा सहित नगर निगम कर्मचारी यूनियन के प्रधान मंगत वर्मा व राजेन्द्र कुमार, चाननमल स्वीट हाऊस के संचालक रोहताष कुमार गुप्ता भी आदि ने पुष्पगुच्छ भेंट करके नवनियुक्त निगम कमीशनर अमित गुप्ता को स्वागत किया व मुंह मीठा करवाया गया। इस मौके नायब तहसील अविनाश चंद्र भी मौजूद थे।
कार्यभार सम्भालने के बाद एसडीएम-कम -निगम कमीशनर अबोहर अमित गुप्ता ने कहा कि अबोहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहले चल रहे विकास कार्यों निर्बाधित रूप से चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अबोहर के विभिन्न क्षेत्रों में बसे सभी लोगों को अतिआधुनिक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए और अधिक ठोस प्रयास किए जाएंगे। एसडीएम-कम -निगम कमीशनर अमित गुप्ता ने सभी क्षेत्रवासियों से सफाई व्यवस्था का सुचारू रखने के लिए नगर निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने सभी शहरवासियों को बनते टैक्स भी समय पर जमा करवाने के लिए प्रेरित किया है। एसडीएम-कम-निगम कमीशनर अमित गुप्ता ने विश्वास दिलाया कि नगर निगम अबोहर का पूरा स्टाफ क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं व सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह से संकल्पबद्ध है।
फोटो:2, एसडीएम अमित गुप्ता कार्यभार ग्रहण करते।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR