पंजाब26दिसम्बर24*लक्की कबूतर वाला नशीली गोलियों सहित काबू, पुलिस रिमांड पर
नशा तस्करी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह
अबोहर, 26 दिसम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एडीशनल एसएचओ अमरीक सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने छापा मारकर लखविंद्र सिंह उर्फ लक्की कबूतर वाला पुत्र अमरीक सिंह वासी जम्मू बस्ती गली नं.6 अबोहर को 170 नशीली गोलियों सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। आरेापी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मुकदमा नं. 270, 25.12.24 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायाधीश चेतन शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। नगर थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह ने बताया कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि आपके इलाके में कोई नशा बेचने का काम करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
फोटो:3 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
*बाँदा 4 जुलाई 26*में निकाली गई पौधों की बारात*।
बांदा4 जुलाई 26* जाली भारतीय मुद्रा का संचरण करने वाले 25 हजार रुपए के इनामियां वांछित मुख्य अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
अयोध्या4जुलाई26*तहसील रुदौली में खतौनी पर आदेशों के अमलदरामद में देरी से नाराज़ अधिवक्ता उपजिलाधिकारी से मिले