पंजाब26अक्टूबर/*नशीली गोलियों सहित पकड़े गऐ दो आरोपी पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 26 अक्तूबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, एसपी हैडक्वाटर मनविंद्र सिंह, डीएसपी अबोहर गुरविंद्र सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सदर थाना के प्रभारी गुरविंद्र सिंह, एएसआई मनजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव बल्लुआना के निकट नाकाबंदी कर रखी थी कि सामने से दो युवक मोटरसाईकिल सवार आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 780 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसवंत सिंह पुत्र अमरपाल सिंह, सुमन सिंह पुत्र लाल सिंह वासी बहादुरखेड़ा के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया गया। दोनों को आज न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत मे पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:8 आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
उन्नाव 21अक्टूबर 26*इस बार नीला ड्रम नहीं, लोहे का संदूक !!*
लखनऊ 21 अक्टूबर 26*1 नवंबर की रामलीला मैदान महारैली में जुटेंगे किसान*
मथुरा 21 अक्टूबर 26मथुरा के शिक्षक करनपाल सिंह ने हैदराबाद में बढ़ाया जिले का मान,