पंजाब25मई2023*26 बोतले शराब आरोपी काबू, जेल भेजा
अबोहर, 25 मई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई जवाहर लाल व अन्य पुलिस पार्टी ढाणी नाईयांवाली की तरफ जा रही थी कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि बलदेव सिंह पुत्र गुरदत्त सिंह वासी ढाणी नाईयांवाली कंधवाला अमरकोट शराब बेचने का काम करता है। उसे पकड़ा जाये तो उससे भारी मात्रा में शराब बरामद हो सकती है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो उससे 26 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज कर न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अप्रैल 26 *लाठी-डंडे और तेजधार हथियार से हमला, परिवार के तीन सदस्य घायल*
प्रतापगढ़11 अप्रैल 26*बीजेपी के मिशन 2027 के लिए कसी कमर, मंत्रिमंडल विस्तार में बढ़ा जनपद के लिए अवसर…
लखनऊ 11 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*