पंजाब25जनवरी25*15 ग्राम हैरोइन सहित चन्नू काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 25 जनवरी (सोनू/ शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रमिला रानी, एएसआई सुखमंदिर सिंह बाईपास फाटक के निकट जा रहे थे कि सामने से एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली गई तो उससे 15 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान चरणजीत सिंह उर्फ चन्नू पुत्र जरनैल सिंह वासी जम्मू बस्ती गली नं.5 अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 2 में मुकदमा नं. 10, 10.1.25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर डयूटी मैजिस्ट्रेट सुखमनदीप सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर19 फ़रवरी26*पनकी पुलिस ने 2 करोड़ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी19फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी19फ़रवरी26*हत्या का प्रयास करने वाला 25 हजार रुपए का इनामिया अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार*