पंजाब23सितम्बर23*सफाई अभियान के दौरान संजय जाखड़ ने टीम सहित किया पौधारोप
अबोहर, 23 सितम्बर (शर्मा/सोनू): आज बाला जी धाम के निकट चलाये गये 118वें सफाई अभियान के दौरान हनुमानगढ़ रोड के बीच बने डिवाईडर पर पौधारोपण किया गया। गौरतलब है कि टीम द्वारा इस डिवाईडर को गोद लिया गया है जिसे हरा-भरा बनाने का टीम पूरा प्रयास कर रही है। आज फुटपाथ पर संजय जाखड़, पुनीत अरोड़ा, प्रवीण परूथी रूबी, मेयर विमल ठठई, भाजपा नेता भूपिंद्र स्नेही, लोकेश गोदारा, पार्षद पुनीत अरोड़ा सोनू, परूथी व संजय जाखड़ की ओर से पौधारोपण किया गया। इसके अलावा पार्क में लगे सफाई अभियान के दौरान पेड़पौधों को पानी दिया गया। संजय जाखड़ ने अपनी टीम के साथ मिलकर विभिन्न तरह के पौधे लगाये। मेयर विमल ठठई ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी हैं। यह हमें ऑक्सीजन देते हैं।
फोटो: 3, पौधारोपण करती टीम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बांदा23सितंबर26* महाराजा श्री गणेशाय नवयुवक समाज ने किया विशाल कन्या भोज और भंडारे का आयोजन*
सहारनपुर 23 सितंबर 26*सहारनपुर से एक बड़ी राहत भरी खबर है
नई दिल्ली २३ सितंबर २६*बंगाल की खाड़ी के गहन अवदाब से यूपी में ऑरेंज अलर्ट, 25-26 सितंबर को पूर्वी प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी