पंजाब23जून*टॉवर से चोरी करने वाले चार आरोपी थॉर जीप सहित काबू, एक दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 23 जून (शर्मा):फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना सदर के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई हरजिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त गांव कुंडल की तरफ जा रहे थे कि एक गाड़ी थॉर पीबी03 बीसी4108 आती दिखाई दी। जब उसे चैक किया तो उसमें से टावर की तारें व अन्य सामान बरामद हुआ। चारों आरोपियों को काबू कर मुकदमा नं. 49, 22.06.22 भांदस की धारा 379 व अन्य धाराओंं में मनी सिंह उर्फ मन्नी पुत्र लखविंद्र सिंह वासी गली नं.4, भगत सिंह नगर निकट शमशान घाट मलोट, रमनदीप सिंह उर्फ रमना वार्ड नं. 15, दीप सिंह नगर मलोट, रणजीत सिंह उर्फ राणा पुत्र अवतार सिंह वासी सरावां बोदला, अमनिंद्र सिंह पुत्र बाबू सिंह वासी सरावां बोदला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।चारों आरोपियों को आज न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से बारीकी से पूछताछ की जायेगी और पता लगाया जायेगा कि इन्होंने पहले कितनी चोरियां की है।
फोटो:4 बरामद कार, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
कौशाम्बी20अगस्त26*कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं – पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया*
नई दिल्ली20अगस्त26*बंदेमातरम को लेकर छिड़ी सियासी जंग
सुल्तानपुर20अगस्त26*20अगस्त को अमहट में जुलूस का आयोजन किया गया*