पंजाब23अप्रैल*नगर थाना पुलिस ने दो चोरों को काबू किया, 6 मोटरसाईकिल बरामद पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 23 अप्रैल (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार, एएसआई गुरमेल सिंह व पुलिस पार्टी मलोट रोड निंरकारी भवन के निकट दौराने गश्त जा रहे थे कि सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी का मोटरसाईकिल बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारा और 6 मोटरसाईकिल बरामद किये। इसके साथ दो आरोपियों विक्की पुत्र विजय कुमार वासी उत्तम नगर पुरानी फाजिल्का रोड, जितेंद्र कुमार उर्फ पंडित पुत्र कृष्णानंद वासी राजीव नगर अबोहर को काबू किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 1 में मुकदमा नं. 54, 22.04.2022 भांदस की धारा 379 व 411 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से बारीकी से पूछताछ की जायेगी कि कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
फोटो:5 पकड़े गए आरोपी व बरामद मोटरसाईकिल।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR