पंजाब22नवम्बर22*दहेज प्रताडऩा के मामले में पति एक दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 22 नवंबर (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दहेज प्रताडऩा के आरोपी दिशांत गर्ग पुत्र नंद लाल गर्ग वासी अरबन वाटिका जीरकपुर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मिली जानकारी अनुसार अबोहर निवासी राधिका रानी के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा नं. 78, 14.09.22 भांदस की धारा 323, 406, 498ए के तहत पति दिशांत गर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जब आरोपी को पुलिस पकडऩे के लिए जाती तो दिशांत पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। दिशांत गर्ग के गिरफ्तारी वारंट जारी करवाए गए। पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया