पंजाब22नबम्बर*अबोहर शहर पर लगे गंदगी के कलंक को मिटाने के लिए चलाया गया सफाई अभियान रहा सफल : संदीप जाखड़
अबोहर, 22 नवंबर (शर्मा): अबोहर कांग्रेस हल्का प्रभारी संदीप जाखड़ द्वारा दो वर्ष पहले जब अबोहर शहर सफाई की रैकिंग में पूरे देश में सबसे गंदे शहरों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आया था। तब संदीप जाखड़ ने अबोहर शहर पर लगे गंदगी के कलंक को मिटाने का प्रण लिया था और बड़े स्तर पर अपनी आभा अपना अबोहर के नाम से टीम का गठन कर सफाई अभियान चलाया था। इस टीम में नगर निगम के मेयर विमल ठठई, गणपत राम, राजू निराणियां, मंगतराम, कमल खुराना, महिला नारी शक्ति के साथ शहर के युवाओं को टीम में शामिल किया गया था और स्टील ब्रिज पर पहला सफाई अभियान चलाया था। संदीप जाखड़ ने अपना सफाई अभियान चलाते हुए शहर के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों की सफाई अभियान चलाया। इसके अलावा रंग रोगन के साथ साथ पेड़ पौधे लगाये। बड़े स्तर पर चले सफाई अभियान ने शहर को नया रूप दिया। अब 63 सफाई अभियान चल चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम आगे भी सफाई अभियान जारी रखेगी। हमारा उद्ेश्य शहर को सफाई के मामले में पहले स्थान पर लाना है। इसके अलावा उन्होंने नगर निगम द्वारा प्लास्टिक पर लगाये गये बैन की सराहना की। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरों के बाहर सफाई व्यवस्था बनाएं रखें और प्लास्टिक का प्रयोग न करें। इस सफाई अभियान में लोकेश शर्मा, प्रिंस सोनू, विनय, अशोक शर्मा, अमन सिडाना, अतिंद्र पाल तिन्ना, कवि मदान, फायनांसर यूनियन के प्रधान रिंकू चुघ, दविंद्र सिंह, वार्ड नं. 23, गुरदीप सिंह, ओमप्रकाश, पार्षद पुनीत अरोड़ा, पार्षद अनिल कुमार, विनय कुमार, पार्षद भीष्म धूडिय़ा, पार्षद रिची, पार्षद मेहरचंद तनेजा, विनोद कुमार पप्पू, नरेश गोयल, गुरजंट सिंह जंटा वार्ड नं. 10, सुभाष नगर अबोहर, लक्की कामरेड, मोहनलाल ठठई, संजय जाखड़, डा. राजिन्द्र गिरधर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मंगत राय बठला, कमल खुराना, पुनीत अरोड़ा सोनू, विकास सिंगला, डॉ सतीश नरूला, संदीप गोदारा, सचिन सेतिया, राजू बत्रा, कर्नल एसपीआर गाबा, नीरज सहगल, चीमा खुब्बन, मनीराम आडवाणी, धर्मवीर मलकट, प्रेम चुघ, दर्शी ग्रोवर, अतिन्दरपाल तिन्ना, रूबी परुथी, डॉ मुकेश, अमित सिंगला रुचि, नीरज सचदेवा, वेद प्रकाश अल्लाह, नीरज गोदारा, पार्षद राजाराम, पार्षद छिंदा, अनिल सियाग, वार्ड नं. 2 के पार्षद निर्मलजीत सिंह रिची, चंदर बांसल, विनय कुमार, अजय शर्मा, नरेंद्र वर्मा, राजेश बागड़ी, आकाशदीप अरोड़ा, समाज सेवी राकेश कलानी, सत्यनारायण सिंगला, मैट्रो कालोनी के प्रधान पृथ्वी राज, प्रवीण कुमार फौजी, बलदेव शर्मा उर्फ बिट्टु कैटरिंग वाले, अंग्रेज कुमार मेघवाल, शरमणप्रीत सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, प्रिंस कुमार, गौरव कम्बोज, अमित चौधरी, बंटी, गुुलशन बघला, अजय गुप्ता, राजिंद्र गगनेजा, अनिल शर्मा, सुरेश, कमलेश, सुशील गर्ग जॉनी खत्री, विक्की, हरप्रीत सिंह बहल, सुरिंद्र सिंह बहल लारा रोहिला, समाज सेवी नरेश खुराना, रिंकू चुघ व उनकी धर्मपत्नी पूजा चुघ के अलावा पुष्पा कांटीवाल, सरिता अबरोल, नमिता सेतिया, दया धमीजा, रेणू चौधरी, रेणू बाला व वालंटियर ने विशेष सहयोग दिया। संदीप जाखड़ ने जो कहा वह कर के दिखाया है। वह शहर को गंदे शहरों में से उठाकर अच्छे शहरों में लाने में सफल रहे हैं।
फोटो:6 पत्रकारों को सम्बोधित करते संदीप जाखड़।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
मथुरा 26 जून 26*थाना महावन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 26 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*