पंजाब22अप्रैल*एसएसपी के दिशा निर्देशों पर की गई कड़ी नाकाबंदी
अबोहर, 22 अप्रैल (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में एएसआई गुरमेल सिंह ने अग्रसैन चौक पर नाकाबंदी कर बिना दस्तावेज, बिना नंबरी मोटरसाईकिलों के चालान काटे व कुछ को बंद किया गया। दूसरी ओर नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह ने अन्य पुलिस पार्टी ने हनुमानगढ़ रोड पर नाकाबंदी की। थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार, एसआई हंसराज अन्य पुलिस पार्टी ने बहाववाला में नाकाबंदी कर कई वाहनों के चालान काटे व वाहनों की चैकिंग की। थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी दविंद्र सिंह, पटीसदीक के प्रभारी बलवीर सिंह ने नाकाबंदी की व वाहनों की चैकिंग की।
फोटो:4, नाकाबंदी कर चैकिंग करती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
उन्नाव15जून26*थाना बांगरमऊ पुलिस व एसओजी टीम उन्नाव की संयुक्त कार्यवाही में 01 लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर*
नई दिल्ली15जून26▪️52वां जी-7 शिखर सम्मेलन आज से फ्रांस के एवियान शहर में शुरू हो रहा है।
नई दिल्ली15जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की !!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*