February 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब21मार्च*दानेवाला टीम ने यूपी मोरटी की टीम को हराकर जीता 11वां सुरेंद्र जाखड़ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

पंजाब21मार्च*दानेवाला टीम ने यूपी मोरटी की टीम को हराकर जीता 11वां सुरेंद्र जाखड़ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

पंजाब21मार्च*दानेवाला टीम ने यूपी मोरटी की टीम को हराकर जीता 11वां सुरेंद्र जाखड़ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

– विधायक संदीप जाखड़ ने विजेता टीम को इनाम व ट्राफी देकर किया पुरस्कृत
युवाओं को नशों से दूर खेलों की ओर अग्रसर करना ही हमारा एकमात्र उद्देश्य- विधायक संदीप जाखड़
अबोहर, 21 मार्च (शर्मा): युवाओं को नशों से दूर करके खेलों की ओर अग्रसर करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है और इस मिशन में किसी प्रकार की राजनीति का कोई स्थान नहीं है। यह बात विधायक संदीप जाखड़ ने कल रविवार को गांव पंजकोसी में आयोजित 11वें सुरेंद्र जाखड़ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान कही। उन्होंने मंच पर संबोधित करते हुए खेल देखने पहुंचे सभी खेलप्रेमियों का धन्यवाद करते कहा कि उनके इसी उत्साह के चलते आज का यह टूर्नामेंट सफल हो पाया है। उन्होंने कहा कि भले ही वे राजनीति से जुड़े है लेकिन यह राजनीति हम इस मिशन से हटकर करते हैं और इस मिशन से जुड़े प्रत्येक खिलाड़ी को खेलों और खेल के मैदानों से लगाव है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए ही पंजकोसी स्पोट्र्स सोसाइटी व एसजेआईटी द्वारा विभिन्न प्रकार के क्रिकेट टूर्नामेंट, डांस शो, वालीबाल मैच, फिटनेस कम्पीटीशन व मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। यहां खेले गए टूर्नामैन्ट के फाईनल में दानेवाला की टीम ने यूपी मोरटी की टीम को हराकर कप जीत लिया। इसमें विजेता रही दानेवाला टीम को 2 लाख का नगद इनाम व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 1 लाख रुपए का नगद इनाम व ट्रॉफी दी गई। मैन ऑफ द सीरीज रहे यूपी मोरटी टीम के खिलाड़ी गौरव तोमर को रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल इनाम स्वरूप व ट्रॉफी दी गई। क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले यहां रस्सा कस्सी का टूर्नामेंट करवाया गया जिसमे दलमीरखेड़ा की टीम विजयी रही। श्री जाखड़ ने इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए प्रबंधकों को बधाई दी व कहा कि इस तरह के टूर्नामेंटों से नोजवानों का हौंसला बढ़ता है। इस मैच की कमेंट्री अलंकार गौतम व वेद प्रकाश ढाका व लक्ष्मण बिश्नोई द्वारा की गई। पंजकोसी स्पोट्र्स सोसायटी के डायरेक्टर सुरेंदर जांदू ने स्टेडियम में पहुंचे सभी गणमान्य व्यक्तियों व दर्शकों का धन्यवाद किया। इस मौके पर बलबीर सिंह दानेवालिया, अश्विनी सेठी नीटू, मोहन लाल ठठई, हरियाणा के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, सूर्यकांत रिणवा, ओमप्रकाश सरपंच, रवि कड़वासरा, रवि गोदारा, विक्रम गोदारा, अनिल नागपाल, डा राजिंदर गिरधर, अजय जाखड़, रूबी परुथी, लोकेश शर्मा, विपन शर्मा, अमन अजीमगढ़, प्रिंस अरनीवाला, विकास सिंगला, अनिल सेवटा, राकेश कालानी, ललित शर्मा, लारा रोहिला, मोनू आर्य, पार्षद पुनीत अरोड़ा सोनू सहित अनेकों पार्षद, सरपंच, पंच, पंचायत समिति मेम्बर व भारी संख्या में गांववासी व शहरवासी मौजूद थे।
फोटो:6 सम्बोधित करते संदीप जाखड़ व विजेता टीम ट्राफी के साथ।

Taza Khabar