पंजाब21नवम्बर*1 क्विंटल 68 किलो चूरा पोस्त मामले में दूसरा आरोपी महेंद्र सिंह काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 21 नवंबर (शर्मा/सोनू): सीआईए स्टाफ टू के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई रणजीत सिंह, एएसआई मिलख राज, एएसआई सोमप्रकाश व अन्य पुलिस पार्टी ने 1 क्विंटल 68 पोस्त सहित बलविंद्र सिंह उर्फ भिंदर पुत्र मुंशी सिंह वासी सरांवाली थाना घल्लखुर्द जिला फिरोजपुर को काबू कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान उसने बताया कि उसने महेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह वासी लक्खो के उठाड़ थाना ममदोट जिला फिरोजपुर उसका साथी है। यह पोस्त महेंद्र सिंह को देना था। पुलिस ने बलविंद्र सिंह की निशानदेही पर महेंद्र सिंह को काबू कर लिया। आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने दोनों को दो दिन के ओर पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा ने बताया कि दोनों आरोपियों से रिमांड के दौरान आमने सामने बैठाकर पूछताछ की जायेगी और इसमें और कौन-कोन शामिल है पता लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
फोटो:2, आरोपी को ले जाती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*