पंजाब21अगस्त*सीआईए स्टाफ अबोहर पुलिस ने तीन जरनेटरों सहित चौथे आरोपी रवि उर्फ काली वासी पट्टी बिला को काबू किया
इस मामले में अबोहर के कुछ कबाडिय़ों भी जांच के घेरे में आ सकते हैं
अबोहर, 20 अगस्त (शर्मा/सोनू): सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई सोमप्रकाश शर्मा, एएसआई मिलखराज, एएसआई साहब सिंह, हैडकांस्टेबल सिकंदर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने जरनेटर चोरी के मामले में पहले 15 जरनेटर सहित 3 आरोपियों को काबू किया था जबकि चौथे आरोपी रवि कुमार उर्फ काली पुत्र बनवारी लाल वासी पटीबिला थाना खुईयांसरवर को चोरी के तीन जरनेटर सहित काबू किया है। आरोपी को न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। सूत्रों से पता चला है कि इस मामले में अबोहर के कुछ कबाडिय़े भी जांच के घेरे में आ सकते हैं। अभी जांच जारी है। एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा ने बताया कि चोरी के मामले में किसी भी आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखता हो। मामले की जांच बारीकी से की जा रही है। पुलिस ने अब तक चोरों से 20 जरनेटर बरामद कर लिए है। जांच जारी है।
फोटो:2, जरनेटर व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*