February 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब21अगस्त*सदर थाना पुलिस ने सुनियार की दुकान में चोरी करने वाले तीसरे आरोपी बघ्घा सिंह को काबू किया

अबोहर, 20 अगस्त (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सदर थाना के एडीशनल एसएचओ जसविंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल प्रेम कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने गोबिंगढ़ सुनियार की दुकान में चोरी करने वाले अबोहर के अजीत नगर निवासी बघ्घा सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में पुलिस पहले दो आरोपियों को काबू कर चुकी है। मामले की जांच थाना सदर के प्रभारी कर रहे हैं।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी

Taza Khabar