पंजाब20 मई 2023* 4 ग्राम हैरोइन आरोपी राकू पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 20 मई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना सदर के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त गांव कुंडल की तरफ जा रही थी कि धरांगवाला के निकट एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली तो उससे 4 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान राकेश उर्फ राकू पुत्र हरपाल सिंह वासी कुंडल के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ सदर थाना अबोहर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो: 4 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास9जून 26*नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
रोहतास9जून26*RPF डेहरी ऑन सोन की बड़ी कार्रवाई* *29 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मथुरा 9 जून26*थाना जेत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर*