पंजाब18अप्रैल*हाईकोर्ट से रवि कुमार की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर
अबोहर, 18 अप्रैल (शर्मा/सोनू): पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ के जस्टिस की अदालत में 307 के मामले के आरोपी रवि कुमार पुत्र मंगलराम वासी संतनगरी अबोहर के वकील रिदम बजाज ने अग्रिम जमानत याचिका अदालत में दायर की। अदालत में नगर थाना पुलिस व हाईकोर्ट के ए.जी. द्वारा अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट रिदम बजाज की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए रवि कुमार की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने विजय कुमार उर्फ माकू पर हमला करने के आरोप में मुकदमा नं. 62, 19.07.21 भांदस की धारा 307, 324, 323, 148, 149 व अन्य धाराओं में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
फोटो:2, एडवोकेट रिदम बजाज व रवि कुमार फाईल फोटो।

More Stories
मुंबई, ५ जुलै, २६* आज झालेल्या मुसळधार पावसामुळे खोपोलीचा प्रसिद्ध झेनिथ धबधबा दुथडी भरून वाहत आहे.
कानपुर नगर5जुलाई26*इनरव्हील क्लब ऑफ ब्रह्मावर्ता द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए नए सत्र का प्रथम अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया
बांदा4जुलाई26*राज्य दो, वोट लो’: बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए गांव-गांव चलेगा अभियान, बांदा में लामबंद हुए कई संगठन*