पंजाब17नबम्बर*बार एसोसिएशन के चुनाव 17 दिसंबर को
पूर्व प्रधान प्रताप सिंह तिन्ना चुनाव मैदान में उतरे
अबोहर, 17नवंबर (शर्मा): बार कौंसिल चंडीगढ़ पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों पर पूरे पंजाब में बार एसोसिएशनों के चुनाव करवाने के निर्देश दिये हैं जिसके तहत अबोहर बार एसोसिएशन के चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है। इस चुनाव में बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह तिन्ना प्रधान पद हेतू चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने आज बार एसोसिएशन के मैंबरों के साथ मीटिंग की। इस मौके पर प्रताप सिंह तिन्ना ने कहा कि यदि वह प्रधान बने तो वह नए मैंबर बनने की फीस 2500 से घटाकर 2000 रूपये कर देंगे। नए मैंबरों को नई वर्दी दिलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि मेडीकल बिल की पेमेंट भी साथ-के साथ की जायेगी। बार एसोसिएशन के मैंबरों के माता-पिता को भी मेडीकल सुविधा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि हर माह दो मीटिंगें होगी जिसमें बार एसोसिएशन के सदस्यों की समस्याओं को जाना जायेगा। इसके अलावा जजों के साथ भी तालमेल बिठाया जायेगा। किसी भी सदस्यों को परेशानी नहीं आने दी जायेगी। इस अवसर पर संदीप बजाज, रमेश शर्मा, तेजिंद्रपाल रंधावा, एम.पी. तिन्ना, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, राकेश भठेजा, संदीप बजाज, राजकुमार कुंडल, नरेंद्र गर्ग, सुरीन कड़वासरा, जसवीर सिंह जम्मू, कुलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, मैडम अमनदीप भूमला, लखबीर सिंह, श्रवण कुमार, प्रकाश भाटी, आनंद गुप्ता, सुखदेव सिंह धारीवाल, देवानंद सचदेवा, हरकेवल सिंह सेखों के अलावा अन्य वकील मौजूद थे।
फोटो:4, सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रधान प्रताप सिंह व बार एसोसिएशन के सदस्य।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चला
मथुरा31अगस्त26* ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर महिला कर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’*