पंजाब17दिसम्बर*कैप्टन अमरिंदर सिंह के मेजबान बने शेखावत, गले मिलकर गर्मजोशी से किया स्वागत*
*पंजाब की जनता का हित चाहते हैं कैप्टन साहब : केंद्रीय जलशक्ति मंत्री*
रिपोर्टर चेतन चौहान यूपी आज तक न्यूज़ जोधपुर से
*नई दिल्ली/जोधपुर, 17 दिसंबर* । चंडीगढ़ के बाद शुक्रवार को एक बार फिर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मिले।
चंडीगढ़ में शेखावत की मेजबानी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की थी तो दिल्ली में शेखावत मेजबान बने। अपने निवास पर शेखावत ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री का गले मिलकर गर्मजोशी से स्वागत किया। शेखावत ने कहा कि कैप्टन साहब से चर्चा में उनका दीर्घ राजनीतिक अनुभव झलकता है। वे पंजाब की जनता का हित चाहते हैं। इस संदर्भ में हमारे बीच विचारों का सुखद आदान-प्रदान हुआ।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कैप्टन साहब के प्रति मन में एक विशेष आदर है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पहले ही यह संकेत दे चुका है की हम साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार 18 फरवरी 26* * पप्पू यादव ने अजमेर शरीफ दरगाह में की चादर पोशी, मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी
पूर्णिया बिहार 18 फरवरी 26* बालिका विद्यालयों में सुरक्षा और सुविधा को लेकर कस्बा पुलिस सख्त
नई दिल्ली १८ फरवरी २६ * SC ने पलटा HC का फैसला!!