पंजाब17जून23*लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर, 17 जून (शर्मा/सोनू):नगर थाना 2 के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरचरण सिंह, एएसआई सुखमंदिर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने लूटपाट करने के आरोपियों राजा पुत्र जागीर सिंह, रामदीप पुत्र मनदीप सिंह वासी इंदिरा नगरी को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार नगर थाना 2 के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरचरण सिंह, एएसआई सुखमंदिर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने लूटपाट करने के मामले में राजा पुत्र जागीर सिंह, रामदीप पुत्र मनदीप सिंह वासी इंदिरा नगरी को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। नगर थाना पुलिस ने विकास पुत्र रामजीलाल वासी रामनगर अबोहर के बयानों पर मुकदमा नं.60, 13.06.23, भांदस की धारा 379बी, 427, 34आईपीसी के तहत राजा पुत्र जागीर सिंह, रामदीप पुत्र मनदीप सिंह वासी इंदिरा नगरी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 24 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 24 फ़रवरी 26*जिलाधिकारी ने ग्राम-टिकरी नागी का किया निरीक्षण*
कौशाम्बी 24 फ़रवरी 26*यमुना नदी में नहाने गए पांच किशोर डूबे, तीन को मछुआरे ने बचाया, दो की मौत*