पंजाब16जून23*अबोहर में युवक को किडनैप कर मारपीट करने वाला अजय कुमार काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 16 जून (शर्मा/सोनू)। नगर थाना प्रभारी संजीव तरमाला, एएसआईअमरीक सिंह ने गौरव पुत्र राजिन्द्र कुमार को किडनैप करने के मामले में आरेापी अजय कुमार पुत्र दलबाग सिंह वासी किल्लियांवाली रोड को इस मामले में काबू किया है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
गौरतलब है कि अबोहर के बस स्टैंड के निकट से एक युवक को किडनैप कर उससे मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडित युवक को परिजनों ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है। उपचाराधीन संत नगर निवासी गौरव पुत्र राजिंदर कुमार ने बताया कि वह मंगलवार देर रात बठिंडा से बस पर अबोहर आया था। जब वह जैन नगर रोड पर रात करीब 12 बजे एक होटल में पहुंचा तो वहां पर उनके मोहल्ले के कुछ युवकों ने किडनैप कर गाडी में डाल लिया। गौरव ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर गाडी में डालकर संत नगर मोहल्ले में ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करते हुए घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि गौरव के परिवार की दूसरे गुट के साथ पुरानी रंजिश चलती है। जिसके चलते उक्त लोगों द्वारा उससे मारपीट की गई है। इस संबंध में थाना सिटी वन के एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि रात को करीब 2 बजे उन्हें सूचना मिली थी, जिस पर वह मौके पर पहुंचे थे। लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। वहां होटल संचालक ने बताया कि रात को उनके होटल में कमरा बुक करवाया गया था और शराब पीते आपस में झगडा होने के बाद वह वहां से चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएचओ ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई एमएलआर नहीं मिली है। एक युवक अस्पताल में भर्ती है।
फोटो : 002, जानकारी देते थाना प्रभारी, घायल युवक व पकड़ा गया आरोपी।

More Stories
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार कल, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
लखनऊ6अगस्त26*भारी बेइज्जती लानत-मलानत के बाद NHAI जागा
नई दिल्ली6अगस्त26*PM मोदी से जुड़ा फेसबुक का क्या है विवाद? जिसके लिए मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग को मांगनी पड़ी माफी*