पंजाब15जून23*मासी की लडक़ी के साथ ठग्गी मारने वाली सोनू मोंगा उर्फ रजनी, चंद्र मोंगा व एक्सीस बैंक के कर्मचारियों को अदालत ने तलब
अबोहर, 15 जून (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश जसप्रीत कौर की अदालत में एक शिकायत कविता फिजियोथैरेपिस्ट ने अपने वकील देवानंद सचदेवा के माध्यम से अदालत में एक अपील दायर की कि उसके साथ उसकी मासी की लडक़ी सोनू मोंगा उर्फ रजनी मोंगा पत्नी चंद्र मोंगा वासी नई आबादी गली नं.17, चंद्र मोंगा पुत्र रामजी लाल मोंगा, दीपक सिंगला मैनेजर, इंचार्ज एक्सीस बैंक ब्रांच सरकूलर रोड अबोहर, दीपक वाट्स मैनेजर इंचार्ज एक्सीस बैंक ब्रांच सरकूलर रोड अबोहर, दीप एक्सीस बैंक अबोहर व अगम अग्रवाल, सेमी ढिल्लों कर्मचारी एक्सीस बैंक ब्रांच बठिण्ड द्वारा लोन देने के नाम पर चैक बुक पर साईन करवा लिए जबकि उसका बैंक में अकाऊंट ही नहीं खोला गया। इधर चंद्र मोंंगा ने साईन किये गये चैक पर डेढ़ लाख रूपये भरकर अपनी पत्नी सोनू मोंगा उर्फ रजनी मोंगा के खाते में लगा दिया। जबकि कविता का बैंक में अभी अकाऊंट ही नहीं खुला था। बैंक ने जब कविता को सम्मन्न भेजा तो उसे अपनी साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। कविता ने अपने वकील देवानंद सचदेवा के माध्यम से अदालत में केस दायर किया। अदालत ने एडवोकेट देवानंद सचदेवा की दलीलें सुनने के बाद धारा 467, 466, 406, 471, 420, 120बी के तहत उक्त 7 आरोपियों को 20 जुलाई को अदालत में तलब किया है। कविता ने बताया कि उक्त लोगों ने उसे बैंक से लोन दिलवाने का झांसा दिया था। उन्होंने बताया कि था कि उक्त बैंक के कर्मचारी हमें जानते हैं। जल्द लोन हो जायेगा।
फोटो:8, जानकारी देते एडवोकेट देवानंद सचदेवा।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*