पंजाब15जुलाई*रात्रि समय दीवान खेड़ा से गेंहू से भरी ट्राली चोरी करने वाले तीन काबू दो दिन के पुलिस रिमांड पर
चोरी की गई ट्राली बरामद
अबोहर, 15 जुलाई (शर्मा/सोनू) : थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, हैडकांस्टेबल प्रताप सिंह, हैडकांस्टेबल गुरदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव दीवानखेड़ा निवासी अनिल कुमार के नोहरे से गेंहू की भरी ट्राली चोरी करने के आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी की गई ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान भजन लाल पुत्र गुरदत्त सिंह वासी दीवानखेड़ा, हरमिंद्र सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र लाहौरीराम वासी तेलूपुरा, छिंदर सिंह पुत्र भूरा सिंह वासी सप्पांवाली के रूप में हुई थी। जिन्हें आज अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी सुबेग सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों से गेंहू भी बरामद कर ली जायेगी।
गोरतलब है कि थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, हैडकांस्टेबल प्रताप सिंह, हैडकांस्टेबल गुरदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव दीवानखेड़ा निवासी अनिल कुमार के नोहरे से गेंहू की भरी ट्राली चोरी करने के मामले में तीन आरोपी भजन लाल पुत्र गुरदत्त सिंह वासी दीवानखेड़ा, हरमिंद्र सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र लाहौरीराम वासी तेलूपुरा, छिंदर सिंह पुत्र भूरा सिंह वासी सप्पांवाली को काबू करने में सफलता हासिल की थी। तीनों आरोपियों से ट्रैक्टर ट्राली बरामद किया गया है। थाना खुईयांसरवर पुलिस ने अनिल कुमार के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 85, 4.07.2022 भांदस की धारा 457, 380आईपीसी के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो: 7, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हमीरपुर 1 अप्रैल 26*स्वर्ण शताब्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया
बांदा1अप्रैल26* अमर शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
बांदा1अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*