पंजाब14दिसम्बर23*लूटपाट व नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी अरूण मुंडन
लूटपाट के 3 आरोपी पुलिस रिमांड पर, महिला नीतू फरार
अबोहर, 14 दिसंबर (शर्मा/सोनू): डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन व नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शहर में नशा तस्करी व लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखते हों। उन्होंने बताया कि एएसआई निर्मल सिंह व अन्य लूटपाट करने वाले तीन आरोपी यशपाल सिंह उर्फ शंटी पुत्र बलजिंद्र सिंह उर्फ लाला वासी पंजपीर नगर गली नं.7, अबोहर व लखन उर्फ लक्खू पुत्र रोशन लाल वासी पंजपीर नगर अबोहर, अनुज उर्फ अन्नू पुत्र हुकम सिंह वासी हनुमानगढ़ रोड को काबू करने में सफलता हासिल की है। नीतू पत्नी काला सिंह इस मामले में फरार बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। नगर थाना पुलिस सुरिंद्र कुमार पुत्र धर्मपाल वासी केराखेड़ा के बयानों पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 237, 13.12.23 भांदस की धारा 379बी आईपीसी के तहत लूटपाट का मामला दर्ज किया था। मामले की जांच एएसआई निर्मल सिंह कर रहे हैं।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
लखनऊ 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार5 मार्च26*पूर्णिया पुलिस का वाहन जांच अभियान: अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश
लखनऊ 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….