पंजाब14जून23*45 किलो पोस्त सहित ट्रक चालक काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 14 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, सबइंस्पैक्टर एडीशनल एसएचओ शरणजीत सिंह, नाका गुमजाल के प्रभारी हरमंदिर सिंह ने राजस्थान की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली तो ट्रक में से 45 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान जुगराज सिंह पुत्ररणजीत सिंह उर्फ राणा वासी दैड़पीर रोड, वार्ड नं.2, मुदकी जिला फिरोजपुर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सरवर में मुकदमा नं.71, 13.06.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:5, पुलिस पार्टी, आरोपी, व बरामद ट्रक।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली *रविवार, 19 अप्रैल 2026 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज के मुख्य समाचार*
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली *आज का राशिफल**19 अप्रैल 2026 , रविवार**(अक्षय तृतीया)*