पंजाब13दिसम्बर*सेठी पैलेस के निकट लूटपाट करने वाला दूसरा आरोपी दविंद्र सिंह गेवी काबू
अबोहर, 13 दिसंबर (शर्मा): शहर में बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पार्टी द्वारा कड़े कदम उठाये जा रहे हैं। नगर थाना 1 के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई शरणजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने लूटपाट के दूसरे आरोपी दविंद्र सिंह उर्फ गेवी पुत्र मनजीत सिंह वासी फैज कोठी गली नं. 1 अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमां पर भेजा है। मिली जानकारी अनुसार जिला हनुमानगढ़ गांव धोरीपाल निवासी पवन कुमार पुत्र मंगतराम 1.2.2020 को अपनी गाड़ी लेकर सेठी पैलेस के निकट आया था। जब गाड़ी से उतरा तो उसके पास बैग था जिसमें नगदी व अनय सामान था। उसका बैग छीनकर अज्ञात लुटेरे फरार हुए थे। पुलिस ने मुकदमा नं. 19, 1.2.2020 के तहत अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया। पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अब दूसरे आरोपी दविंद्र सिंह उर्फ गेवी को काबू किया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखीमपुर खीरी १४ मई २६ * ९७ . ६ प्रतिशत अंक प्राप्त हर्षित सिंह राणा को डीएम ने किया सम्मानित
पूर्णिया बिहार14मई26* कसबा में मुख्यमंत्री योजना में घोटाला: सड़क के लिए 7 फीट मिट्टी काटी, बड़े गड्ढे बने*
पूर्णिया १४ मई २६ * ASI संजना प्रसाद ने किया कलानंद स्कूल का निरीक्षण, छात्रों को सुरक्षा का दिया भरोसा