पंजाब13जुलाई23*बाघोत धाम हरियाणा में भंडारे के लिए लंगर सामग्री का ट्रक रवाना
अबोहर। बम बम लहरी शिव शक्ति कावड़िया संघ की ओर से बाघोत धाम हरियाणा में लगाए जाने वाले भंडारे को लेकर राशन सामग्री का ट्रक गत सायं पुरानी फाजिल्का रोड़ पर शाम विहार कालोनी केे बाहर से रवाना किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी व प्रदेेश सचिव राष्ट्रीय परशुराम सेना पंजाब लोकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि केे तौर पर शिरकत की। संगठन केे पदाधिकारियों की ओर से श्री शर्मा का स्वागत किया और उसकेे बाद लोकेश शर्मा की ओर से पूरे विधि विधान के साथ पूजन करवाया गया। ट्रक को श्री शर्मा की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि बाघोत धाम में 15 जुलाई तक विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर पंडित सुधीर द्विवेदी, लोकेश शर्मा, घनश्याम बंसल, प्रवीण, केशव शर्मा, दीपक निराणियां, सन्नी कंसल, दीपक खारीवाल, राकेश मिस्त्री, गोपाल शर्मा, पवन शर्मा, राकेश पवार, गोविंद श्रीवास्तव, लारा रोहिला, रमन मेहरा, ललित शर्मा, सुनील रोहिला, मनीष, दीपक, सुनील, बंटी ब्रह्मपाल, आदर्श, हैप्पी शर्मा, संजय रिणवा आदि उपस्थित थे।

More Stories
लखनऊ4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर 4 अप्रैल 26*भागलपुर में अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार..
अयोध्या4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें