पंजाब13जुलाई23*नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला व नगर थाना 2 की पुलिस ने काटे चालान
अबोहर, 13 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला, हैडकांस्टेबल हनुमान व अन्य पुलिस पार्टी ने घंटाघर चौक गली नं.9 में नाकाबंदी कर बिना दस्तावेज व बिना नंबरी मोटरसाईकिलों के चालान काटे। दूसरी ओर नगर थाना 2 के प्रभारी गुरचरण सिंह, एएसआई लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने ठाकर आबादी रोड व महाराणा प्रताप मार्किट में नाकाबंदी कर चालान काटे। थाना प्रभारी संजीव तरमाला ने बताया कि शहर में बढ़ रही चोरियों व स्नैचिंग पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा कड़ी नाकाबंदी की जा रही है। मोटरसाईकिलों के दस्तावेज चैक किये जा रहे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने वाहनों के दस्तावेज अपने साथ रखें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
फोटो:5, वाहनों की चैकिंग करते थाना प्रभारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली7अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा