पंजाब12अप्रैल*भेड़ें चोरी करने का तीसरा आरोपी प्रकाश सिंह उर्फ कट्टी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 12 अप्रैल (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी इंस्पैक्टर संजीव तरमाला, एएसआई भगवान सिंह गांव गिदडंावाली से भेड़ेें चोरी का तीसरा आरोपी प्रकाश सिंह उर्फ कट्टी पुत्र बग्गा सिंह वासी किकरखेड़ा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। थाना खुईयांसरवर पुलिस ने गिदडंावाली निवासी सुरजीत कुमार के बयानों पर उसकी भेड़ें चोरी करने के आरोप मेें मुकदमा नं. 37, 5.04.21, धारा 379आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो: 3 पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें…
रायगड11अगस्त2026*मुंबई-गोवा महामार्गाच्या रखडलेल्या कामावर मनसे आक्रमक; खारपाडा टोलनाका बंद करण्याची मागणी
कानपुर नगर11अगस्त26*भाजपा सबका साथ, सबका विकास” सिर्फ नारा रह गया, जमीनी हकीकत बदहाल: रचना सिंह गौतम