पंजाब12अक्टूबर*लूटपाट व मारपीट करने वाले आरोपियों पर मामला दर्ज
लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने व नशा तस्करी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी कैलाश चंद शर्मा
अबोहर, 11 अक्तूबर (शर्मा/सोनू/चुघ/जगदीश शर्मा/सुरेन्द्र शर्मा): अबोहर के डीएसपी कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि शहर में लूटपाट तथा नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखते हों। उन्होंने बताया कि नगर थाना पुलिस ने विनोद कुमार पुत्र सदानंद वासी गली नं.6 कुलफियांवाली गली प्रेम नगरी के बयानों पर मुकदमा नं. 279, 11.10.2022 भांदस की धारा 379, 506, 34आईपीसी 341 के तहत बाबू वासी ईदगाह बस्ती, मंगतीया पुत्र कृष्ण लाल, भाईया पुत्र कृष्ण लाल वासी प्रेम नगरी अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने विनोद कुमार से मारपीट कर उससे पैसे छीने थे। आरोपियों को गिरफ्ता करने के लिए छापेमारी जारी है। इस मामले की जांच नगर थाना के प्रभारी सर्बजीत सिंह व एएसआई कुलवंत सिंह कर रहे हैं।
फोटो:3, जानकारी देती पुलिस व घायल।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर4मई26*बंगाल में हुई ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया
कानपुर नगर 4मई26*स्मार्ट मीटर गरीबों पर आर्थिक अत्याचार, यह सरकारी बीमारी तुरंत बंद हो” – रचना सिंह गौतम
उत्तर प्रदेश4मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*