पंजाब11मई23*समाजसेवा के पुंज बी.एल. सिक्का को हज़ारों लोगों ने किया याद, श्रद्धांजलि समारोह में उमड़ा जनसैलाब
अबोहर, 11 मई : जीवन के अंतिम पहर तक समाजसेवा में लीन रहे 87 वर्षीय बी.एल. सिक्का के श्रद्धांजलि समारोह में आज जनसैलाब उमड़ आया। शहर के सबसे बड़े सभा स्थल में पांव रखने को भी स्थान नहीं बचा। सेवानिवृत पीसीएस अधिकारी श्री सिक्का की सुपुत्री कोमल व उनके पति पंचकुला स्थित उद्योगपति विपुल घई, अंजलि व उनके पति संजीव बेरी अतिरिक्त न्यायाधीश पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय तथा अनुराधा व उनके पति विमल सेतिया आईएएस, रजिस्ट्रार सहकारी समितियां पंजाब के साथ सहानुभूति व्यक्त करते हुए श्री सिक्का को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अबोहर के विधायक संदीप जाखड़, जलालाबाद के विधायक जगदीप गोल्डी कम्बोज, पूर्व विधायक डॉ. महिन्द्र रिणवा, गुरतेज सिंह घुडिय़ाना, हंसराज जोसन, अरूण नारंग, उपायुक्त डॉ. सेनू दुग्गल, मेयर विमल ठठई, सीनियर सैशन जज फाजिल्का जतिन्द्र कौर, सीनियर सैशन जज मोहाली हरपाल सिंह, सीनियर सैशन जज कपूरथला ए.एस. रंधावा, आर.एस. सीनियर सैशन जज, अमरीश कुमार सीजीएम मोगा, सीजीएम फाजिल्का अमनदीप सिंह, स्थानीय जज सतीश कुमार शर्मा, राजन अनेजा, अर्जुन सिंह, रूबिना जोसन, जसप्रीत कौर, मनदीप कौर, बार एसोसिएशन अबोहर के प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू, व्यापार मंडल के प्रांतीय उपप्रधान विनोद शर्मा लाली शामिल थे।
वक्ताओं ने कहा कि श्री सिक्का ने पंजाबी सभ्याचार मंच अबोहर व शहीदों की स्माध कम्यूनिटी फाजिल्का सहित कई संस्थाओं के माध्यम से शहीदों के जन्मदिवस व बलिदान दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन करके नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता आंदोलन व आजादी को बरकरार रखने के लिए हुए युद्धों में शहीद होने वालों के जीवन की जानकारी उपलब्ध करवाने का कई दशकों तक जो अभियान चलाया उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि वह स्वयं में एक संस्था थे। श्री सिक्का की भांजी पूजा ने अपने सारगर्भित सम्बोधन में श्री सिक्का की उर्दू शायरी पर पकड़ व समाज के लिए हरपल कुछ कर गुजरने के संकल्प पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने यह भी कहा कि लीगल सर्विस अथॉरिटी के सदस्य के रूप में अनेक गोष्ठियों का आयोजन करके श्री सिक्का ने गरीब लोगों को न्याय दिलाने का पुण्य कमाया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री सिक्का के जीवन पर लेखक परिषद् प्रधान राज सदोष ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा पर प्रकाश डाला।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में भारत कृषक समाज के अध्यक्ष अजयवीर जाखड़, जयवीर जाखड़, एडवोकेट हरप्रीत सिंह, एडवोकेट विनोद बेरी, उमेश कुक्कड़, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, देसराज कम्बोज, पंजाबी सभ्याचार मंच के प्रधान गुरचरण सिंह गिल, स्काऊट ट्रेनर दर्शन लाल चुघ, संजीव कम्बोज, संदीप गिल्होत्रा, प्रफुल्लचंद्र नागपाल, शशिकांत, संदीप ठठई, संदीप बजाज, रमेश बजाज, गगन चुघ, नरसेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया, पूर्व वरिष्ठ डिप्टी एडवोकेट जरनल जी.एस. धालीवाल, वेरका मिल्क प्लांट फिरोजपुर के अध्यक्ष गुरभेज सिंह टिब्बी, संजय विचार मंच के प्रांतीय प्रधान शिवकंवर सिंह संधू, बॉबी नागपाल, विशाल सेठी, विक्की शर्मा, कविता सौलंकी, विजयलक्ष्मी भादू, अमरीक सिंह कुक्कड़, होम्योपैथिक मैडीकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजिंद्र गिरधर, डीएवी कॉलेज के प्राचार्य राजेश महाजन आदि शामिल थे।
फोटो: 01
कैप्शन :स्व. श्री सिक्का को श्रद्धांजलि अर्पित करते गणमान्य व उपस्थिति।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें
Virus-free.www.avast.com

More Stories
पूर्णिया बिहार 28 मार्च 26 *पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अपराधियों में हड़कंप, पूर्णिया छोड़ने पर मजबूर*
लखनऊ 28 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 28 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैक पर *आज का राशिफल*