पंजाब11जनवरी24*घंटा घर की घड़ी ठीक करने की मांग,
घड़ी बंद होने के कारण शहर में छाया मंदा
अबोहर, 11 जनवरी (शर्मा/सोनू) : बाजार नं. 9 के बाहर घंटाघर चौक की घड़ी बंद होने के कारण शहर में मंदा छाया हुआ है। यहां के दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि इस घड़ी को शुरू करवाया जाये। दुकानदारों का कहना है कि ज्योतिशास्त्र के अनुसार यदि किसी शहर की घड़ी बंद हो तो वहां कभी खुशहाली नहीं आ सकती। उन्होंने नगर निगम के मेयर व आप नेताओं से अपील की है कि घंटाघर घड़ी को ठीक करवाया जाये। इसके अलावा शहर की इस ऐतिहासिक इमारत को रंग रोगन कर चमकाया जाये। उन्होंने इस पर ऊगे पीपल को भी हटवाने की मांग की है।
फोटो 1: घंटाघर की बंद पड़ी घड़ी व मांग करते दुकानदार

More Stories
भागलपुर3अगस्त26*अकबरनगर थानान्तर्गत 2.409 कि०ग्रा० गांजा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रयागराज/लखनऊ3 अगस्त26*बड़ी खबर | NCLT में LDTA विवाद पर सुनवाई जारी, चर्च संपत्तियों और सदस्यता पर उठे सवाल*