पंजाब11अप्रैल*थाना खुईयांसरवर पुलिस ने 5 किलो चूरा पोस्त सहित व्यक्ति को काबू किया
अबोहर, 11 अप्रैल (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी संजीव कुमार तरमाला, पटी चौकी सदीक के प्रभारी दविंद्र सिंह, गुमजाल नाका के एएसआई हरमिंदर सिंह ने नाकाबंदी कर रखी थी कि एक युवक राजस्थान की ओर से आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके बैग में से 5 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान जसबीर सिंह पुत्र पप्पू सिंह वासी गुरसर, तहसील तलवंडी जिला बठिण्डा के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो: 2, पुलिस पार्टी वआरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*