पंजाब10जून2023*सरकारी कर्मचारी राजकुमार को किडनैप कर की मारपीट, पुलिस कर रही है जांच
गुण्डागर्दी करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : थाना प्रभारी संजीव तरमाला
अबोहर, 10 जून (शर्मा/सोनू): सिविल अस्पताल अबोहर उपचार के लिए दाखिल करवाये गये नगर निगम के कर्मचारी राजकुमार ने बताया कि वह सेठी पैलेस रोड पर सफाई का काम कर रहा था। करीब 5 बजे दो-तीन मोटरसाईकिल सवार आये और उसे जबरन मोटरसाईकिल पर बिठाकर संत नगर ले गये जहां उन्होंने उसके साथ मारपीट की। राजकुमार ने बताया कि उसपर हमला करने वाले अमन, अन्ना, व अन्य लोग हैं जो संत नगरी के रहने वाले हैं। उसने बताया कि आरोपी उसकी जेब से नगदी व अन्य सामान भी छीन कर ले गये। इस मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजीव तरमाला अपनी टीम के साथ पुरानी फाजिल्का रोड संतनगरी जांच के लिए पहुंचे। थाना प्रभारी संजीव तरमाला ने बताया कि गुण्डागर्दी करने वाले किसी भी आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखते हों। उन्होंने बताया कि राजकुमार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
फोटो:5, घायल राजकुमार व उसके साथ बेठे परिजन व थाना प्रभारी संजीव तरमाला।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बाराबंकी28मई26*दिनदहाड़े लूट करने वाले गिरोह का पुलिस ने मात्र 4 दिनों में पर्दाफाश किया
गोरखपुर28 मई26*“मिशन-शक्ति फेज-5.0” फेज-2 के विशेष अभियान के अन्तर्गत महिलाओं /बालिकाओं को जागरूक किया गया-*
गोरखपुर28मई26*अपनी दुर्दशा पर रोता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण गोरखपुर, जो मुंशी प्रेमचंद की कर्मस्थली है