पंजाब10अप्रैल*शराब मामले में भगौड़ा आरोपी गुरविंद्र सिंह काबू, जेल भेजा
अबोहर, 10 अप्रैल (शर्मा/सोनू): : फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी संजीव तरमाला, एएसआई रेशम सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने शराब मामले में भगौड़ा आरोपी गुरविंद्र सिंह पुत्र अमरीक सिंह वासी तूतवाला को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ 3.08.20 को 50 बोतल अवैध शराब का मामला दर्ज किया था। आरोपी जमानत करवाने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ। आज उसे काबू कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो:7 पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर 10 अप्रैल 26*जब 102 चेहरों पर मुस्कान लौटी… रोटरी क्लब ऑफ भागलपुर के कृत्रिम अंग शिविर का भावुक समापन।
भागलपुर 10 अप्रैल 26*ऑपरेशन मुस्कान के तहत 41 मोबाइल फोन धारकों को सुपुर्द किया ।
भागलपुर 10 अप्रैल 26*शाहकुण्ड थाना अन्तर्गत लूट कांड में एक अपराधकर्म एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतुस के साथ गिरफ्तार।