पंजाब08दिसम्बर23*4 किलो पोस्त सहित ट्रक चालक काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 08 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार, एडीशनल एसएचओ शरणजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी द्वारा गंगानगर रोड पर नाकाबंदी जारी थी। गंगानगर की ओर से आ रहे ट्रक को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो ट्रक में से ड्राईवर के पास से 4 किलो पोस्त बरामद हुआ। ड्राईवर की पहचान कश्मीर पुत्र गुरबख्श सिंह वासी नानक बस्ती जलालाबाद रोड मुक्तसर साहिब के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4 पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
जयपुर13जून26*कच्छा-बनियान गिरोह की आशंका, पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की_*
नैनीताल13जून2026*लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने 01किलो 22 ग्राम चरस के साथ 01 युवक गिरफ्तार
महोबा 13जून26*5 जोड़े का सम्मेलन में हुआ निकाह, आल इंडिया मंसूरी समाज ने सम्मेलन में कराई शादी