पंजाब08जनवरी*रेलवे पुलिस ने शराब भगौड़ा आरोपी विक्रम को काबू किया
अबोहर, 08 जनवरी (शर्मा): पंजाब पुलिस के अबोहर रेलवे थाना प्रभारी सुखदेव सिंह के नेतृत्व में सबइंस्पैक्टर दर्शन सिंह, एएसआई वधावा राम, एएसआई दया सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 2017 शराब मामले में भगौड़ा हुए आरोपी विक्रम कुमार पुत्र नरेश कुमार वासी जवाहर नगर श्रीगंगानगर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी विक्रम कुमार को अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल मेें रखने के निर्देश दिये हैं। मिली जानकारी के अनुसार विक्रम पुत्र नरेश कुमार को मुकदमा नं.17, 2017 को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। यहां आरोपी जमानत होने के बाद दोबारा अदालत में पेश नहीं हुआ। अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर २९ मार्च २६ * गोमती मित्रों के पूरे हुए अरमान,किया विधायक जी का सम्मान
अयोध्या २९ मार्च २६ * रुदौली में समाजवादी अधिवक्ता सभा का भव्य शक्ति प्रदर्शन
मथुरा 29 मार्च 26 *क्षेत्राधिकारी माँट द्वारा पुलिस बल के साथ मांँट टोल पर पैदल गश्त *