March 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब07जनवरी*60 किलो चूरा पोस्त आरोपी ड्राईवर कंडक्टर को जेल भेजा

पंजाब07जनवरी*60 किलो चूरा पोस्त आरोपी ड्राईवर कंडक्टर को जेल भेजा

पंजाब07जनवरी*60 किलो चूरा पोस्त आरोपी ड्राईवर कंडक्टर को जेल भेजा
अबोहर, 07 जनवरी (शर्मा): थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार, एएसआई परमजीत सिंह, सबइंस्पैक्टर हंसराज व अन्य पुलिस पार्टी ने 60 किलो चूरा पोस्त सहित पकड़े गए आरोपी ड्राईवर कंडक्टर इंद्रजीत सिंह पुत्र रघवीर सिंह, बलदेव सिंह पुत्र राम सिंह वासी ढिल्लो पटी जिला बठिण्डा को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
गोरतलब है कि थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार, एएसआई परमजीत सिंह, सबइंस्पैक्टर हंसराज व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त गांव कुलार की तरफ जा रही थी कि सामने से एक ट्रक आर.जे.19 जीसी 0342 आता दिखाई दिया। ट्रक में नमक लदा हुआ था। ट्रक को रोककर तलाशी ली तो ट्रक में से 60 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ है। डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह की उपस्थिति में पोस्त बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इंद्रजीत सिंह पुत्र रघवीर सिंह, बलदेव सिंह पुत्र राम सिंह वासी ढिल्लो पटी जिला बठिण्उा के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं. 156, 31.12.2021 एनीडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
फोटो:7, पुलिस पार्टी व आरोपी

Taza Khabar